Press "Enter" to skip to content

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची मेघालय: राहुल गांधी धरने पर बैठे तो CM हेमंत ने कहा-रावण की बात मत करों / #NATIONAL

शिलांग

राहुल गांधी सोमवार को असम के नगांव पहुंचे थे। वे यहां बोर्दोवा थान में संत श्री शंकरदेव के जन्मस्थल पर दर्शन करने आए थे, लेकिन उन्हें एंट्री नहीं दी गई। सुरक्षाबलों ने राहुल को हैबरगांव में रोक दिया। यहां राहुल और अन्य कांग्रेसी नेता धरने पर बैठ गए।

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज यानी मंगलवार (23 जनवरी) को दसवां दिन है। आज राहुल गांधी असम-मेघालय सीमा पर युवाओं के साथ बातचीत में शामिल होंगे। इसके बाद यात्रा फिर असम में प्रवेश करेगी।

इसके पहले भारत जोड़ो न्याय यात्रा नौवें दिन सोमवार (22 जनवरी) को मेघालय में प्रवेश कर गई थी। राहुल और उनके साथ चल रहे लोगों ने री भोई जिले के मुख्य शहर नोंगपोह के पास पदयात्रा की। राहुल ने नोंगोप में सार्वजनिक बैठक की। राहुल रात में जिले के बर्नीहाट में रुके।

यात्रा के नौवें दिन (रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन) असम CM हेमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को रावण बताया। दरअसल, राहुल गांधी 22 जनवरी को यात्रा के दौरान असम के शंकरदेव मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे। लेकिन उन्हें सुरक्षाबलों ने रास्ते में ही रोक दिया था। इसके बाद वे धरने पर बैठ गए। इस मामले पर असम CM हेमंत बिस्वा सरमा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- आज रावण के बारे में तो बात मत कीजिए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from NationalMore posts in National »
More from New DelhiMore posts in New Delhi »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!