सासाराम

राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बिहार के सासाराम में हैं। तेजस्वी यादव का भी उन्हें साथ मिला है। सासाराम में यात्रा शुरू हुई तो रेड कलर की जीप में राहुल-तेजस्वी साथ दिखे। जीप तेजस्वी चला रहे हैं, बगल में राहुल गांधी बैठे हैं। पीछे कांग्रेस नेता मीरा कुमार भी हैं।
नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन से बाहर होने के बाद ये पहला मौका है जब राहुल गांधी और तेजस्वी की मुलाकात हुई है। दोनों नेता एकसाथ जनसभा में शामिल होंगे। खबर है कि तेजस्वी यादव कैमूर में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ मंच साझा करेंगे।
यात्रा के दौरान खुरमाबाद के पास टेकारी में राहुल किसानों के साथ मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी काफिले के साथ गुरुवार की शाम ही डेहरी होते हुए जमुहार पहुंचे थे। राहुल गांधी कैमूर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह उत्तर प्रदेश के लिए निकल जाएंगे।
सासाराम में राहुल की न्याय यात्रा की कुछ तस्वीरें देखिए..




टेकारी में किसान सभा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बताया कि आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 34वां दिन है और राहुल गांधी आज रोहतास में किसान नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। दोपहर करीब 2:30 बजे तेजस्वी यादव और राहुल गांधी कैमूर में एक सभा को संबोधित करेंगे और शाम करीब 5 बजे यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अंशुल अभिजीत ने बताया कि खुरमाबाद के नजदीक टेकारी में एक किसान सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद वो सड़क मार्ग से कैमूर में प्रवेश करेंगे।











Be First to Comment