
शिवपुरी। प्रदेश सरकार द्वारा लंबे इंतजार के बाद शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हाल ही में उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 1 का विज्ञापन भी जारी कर दिया गया है, जिसके लिए व्यवसायिक योग्यता के रूप में बीएड अनिवार्य है, लेकिन जीवाजी विश्व विद्यालय की लापरवाही के चलते शिवपुरी के अलावा अंचल के हजारों अभ्यार्थी इस परीक्षा का फार्म भरने से वंचित हो सकते हैं। दरअसल यूनिवर्सिटी द्वारा बीएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा करीब महीने भर पहले आयोजित की गई थी, लेकिन उसका परिणाम अब तक घोषित नहीं किया है, जिससे शैक्षणिक योग्यता होने के बावजूद व्यवसायिक योग्यता बीएड का परिणाम हासिल न होने से वे पात्र होने के बावजूद भी भर्ती के लिए अपात्र हो जाएंगे।






Be First to Comment