Press "Enter" to skip to content

बैराड़ के टोडा मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में 1 की मौत 2 की हालत नाजुक / Bairad

 

शिवपुरी बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम टोड़ा में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए थे जिसमें एक युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। अभी.इस हादसे में तीन घायलों में से 2 की हालत नाजुक है जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है.हादसा रविवार की शाम करीब 5:00 बजे पोहरी-मोहना रोड पर टोड़ा गांव के पास हुआ है.हादसे की सूचना ग्रामीणों द्वारा बैराड़ थाना पुलिस दी.जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैराड़ पहुंचाया.जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

तेज रफ्तार की वजह से हुई दोनों बाइकों की भिड़ंत

जानकारी के अनुसार संजय शर्मा निवासी एचवाड़ा अपने एक दोस्त छोटू शर्मा के साथ बाइक से एचवाड़ा से बैराड़ जा रहा था.तभी अचानक टोड़ा गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई.प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बाइक चालक तेज रफ्तार से जा रहे थे.इस हादसे में संजय शर्मा दीपक कुशवाहा और लोहरे शाक्य गंभीर रूप से घायल हो गए.जबकि छोटू शर्मा को मामूली चोटें आई हैं. जहां लोहरेहार शाक्य की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है।जहाँ पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. दोनों बाइकों को जप्त कर मामला विवेचना में ले लिया है.।

More from BaiardMore posts in Baiard »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!