शिवपुरी। बैराड़ तहसील के ग्राम ऐंचवाड़ा के आधा सैकड़ा से अधिक महिला एवं पुरुष कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां वह कलेक्टर की गैरमौजूदगी में कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य रास्ते पर धरने के रूप में बैठ गए। ग्रामीणों का आरोप था कि 8 दिन से हमारे घर में ना तो चूल्हा जला है और ना ही हमारे पास खाने पीने के सामान की कोई व्यवस्था है साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत का सेक्रेटरी द्वारा अपने चहेतों को मुआवजा हेतु सर्वे किया जा रहा है जबकि हमारे नुकसान का कोई सर्वे नहीं किया गया और हमारे सामने ही कागज फाड़ दिए।
अतिवृष्टि के बाद आई बाढ़ की वजह से ग्रामीणों के मकानों में एवं कृषि भूमियों में पानी भर गया हौर अभी भी पानी का बहाव बना हुआ है। इस बाए़ में घर-गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया तथा फसल भी पूरी तरह खत्म हो गई। मामले को लेकर पटवारी को भी सूचना दी लेकिन उनके द्वारा न तो निरीक्षण और न ही सर्वे किया जा रहा है। जब इसकी शिकायत तहसीलदार से की तो वह अभद्र व्यवहार करते हुए चले गए। साहब..! हमारे पास अब रहने तक को छत नहीं बची है न भोजन की व्यवस्था है। हमें मुआवजा व आर्थिक सहायता दिलवाई जाए।






Be First to Comment