Press "Enter" to skip to content

रफ्तार का कहर : बस की टक्कर से महिला की मौत | Badarwas News

शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत हाइवे रोड ग्राम कुल्हाड़ी में बस की टक्कर से महिला की मौत हो गई तथा अन्य लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
सुनील पुत्र चंपालाल जाटव निवासी ग्राम कुल्हाड़ी ने बताया कि 18 मई को वह अपने साथियों के साथ किसी काम से जा रहा था। तभी हाईवे रोड ग्राम कुल्हाड़ी के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। घटना में वह तथा अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां कल्पना चंदेल को गंभीर चोट लगने की वजह से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने सुनील की शिकायत पर बस चालक कैलाश लोधी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!