Press "Enter" to skip to content

रेत का उत्खनन कर रहे दो ट्रेक्टर ट्रॉली पुलिस ने की जप्त ,रेत माफियाओं को आगाह करने बाले आरोपी भी गिरफ्तार | Badarwas News

शिवपुरी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ग्वालियर राजाबाबू सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर के दिशा निर्देशन में आज दिनांक 12.06.20 को थाना बदरवास पुलिस ने अवैध उत्खनन कर्त्ताओं के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाकर कार्रवाई की, जिसमें थाना प्रभारी बदरवास निरी. मनीष कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस दल ने सिंध नदी के घाटों पर छापामार कार्रवाई की, इस दौरान दो ट्रैक्टर चालकों शिवराम पुत्र भरोसा केवट एवं हल्के पुत्र रघुवीर यादव निवासीगण ग्राम सड़ के अवैध रूप से रेत भरकर ले जाते हुए मिले, जो पुलिस दल को देखकर रेत खाली कर भागने की कोशिश करने लगे,जिन्हें पुलिस दल ने घेराबंदी कर पकड़कर दोनों ट्रैक्टरों को जप्त किया गया। अवैध उत्खनन कर्ताओं को सूचना देने वाले धर्मेंद्र केवट एवं हेमंत जाटव को भी पुलिस ने 151 जाब्ता फौजदारी में गिरफ्तार किया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!