Press "Enter" to skip to content

युवक दे रहा था मरने की धमकी, परिजनों ने बुलाया पुलिस को, समझाईश देकर पुलिस गई, उधर लगा ली फांसी | Badarwas News

बदरवास। तहसील के बामौर गांव में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फांसी लगाने से पांच घंटे पहले युवक परिजनों को धमकी दे रहा था कि वह जहर खा लेगा या फिर कुएं में डूबकर मर जाएगा। परिजनों डायल 100 पर सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। पुलिस समझाकर लौट आई। पांच घंटे बाद युवक ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी।
जानकारी के मुताबिक वीरेंद्र (30) पुत्र रत्ती जाटव निवासी बामौर ने बुधवार की दोपहर में परिजनों को धमका रहा था कि वह जहर खा लेगा या कुएं में डूबकर अपनी जान दे देगा।
वीरेंद्र की हरकतों से परेशान होकर परिजनों ने डायल 100 पर सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और वीरेंद्र को समझाकर वापस लौट गई। शाम करीब 5 बजे परिजनों से नजर बचाकर वीरेंद्र ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!