शिवपुरी। कटनी से आई पूरी रैक व मगरौनी के मिलर्स के अमानक चावल बंटने से रोकने के बाद अब शिवपुरी जिले के बदरवास में खराब ज्वार बांटे जाने का मामला सामने आया है। शिवपुरी जिले में गरीबों को खराब ज्वार बांटने को लेकर प्रदेश सरकार की छवि फिर से धूमिल की जा रही है। खाद्य विभाग के जिला आपूर्ति अधिकारी विपिन पटेल खराब चावल का सैंपल लेकर लौट आए हैं। लेकिन इस मामले में अभी तक किसी तरह की कार्रवाई प्रस्तावित नहीं की जा रही है। इधर कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी का अपनी विधानसभा में गरीबों को खराब ज्वार बंटने पर कहना है कि वह इसकी पूरी जानकारी लेंगे। प्रशासन द्वारा भाजपा सरकार की जिस तरह छवि धूमिल की जा रही है, उसे जनता पर थोपने नहीं देंगे। इस मामले में जो भी जिम्मेदार है, उसके खिलाफ कार्रवाई कराएंगे।
बदरवास में गरीबों को बांटी खराब ज्वार / Badarwas News




