Press "Enter" to skip to content

बदरवास पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दबोचा | Badarwas News

शिवपुरी। फरियादी ने थाना बदरवास  आकर सूचना दी  की ,दिनांक 13.02.20 को ग्राम मदनपुर थाना बदरवास की रहने वाली नाबालिग आदिवासी लड़की अपनी मां से नाराज होकर रेलवे स्टेशन बदरवास पर आ गई थी जिसे एक अज्ञात व्यक्ति ने  बहला-फुसलाकर एक खेत में ले जाकर दुषकर्म किया था, फरियादी की सूचना पर से थाना बदरवास में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 14/20 धारा 376,506 भादवि एवं 3/4 पोक्सो एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी की तलाश शुरू की गई, नाबालिकग बच्ची उस दुषकर्मी का केवल हुलिया बता पाई थी ।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेंद्र सिंह कवर के निर्देशन में एवं एसडीओपी कोलारस श्री अमरनाथ वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बदरवास श्री मनीष शर्मा के नेतृत्व में थाना बदरवास पुलिस टीम ने मेहनत कर दुष्कर्मी के संबंध में पता लगाया,  इस संबंध में पता चला कि उक्त घटना कस्बा बदरवास में ही रहने वाले खबरी उर्फ संतोष मेहतर ने घटित की है जो घटना दिनांक से ही फरार है जिसके बारे में पता करने पर उसका किन्नरो के साथ ढोलक बजाकर ट्रेनों में बीना भोपाल के बीच में  मांगना पता चला जिस पर बदरवास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसकी पतारसी की और बीना आरपीएफ की मदद से आरोपी को दबोचकर माननीय न्यायालय पेश किया गया। 
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बदरवास निरी. मनीष कुमार शर्मा , उनि. पी एस परमार,उनि. बी एल कुशवाह उनि. एसबी शर्मा सहायक उपनिरीक्षक सत्येंद्र एवं आरक्षक महेश,सुनील, अनित राजू,रमेश एवं आरपीएफ बीना प्रभारी श्री विपिन कुमार एवं आरपीएफ आरक्षक देव कुमार लल्लन शर्मा का विशेष योगदान रहा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!