Press "Enter" to skip to content

दुल्हन बालिक और दुल्हा नाबालिग, पुलिस पहुंची रुकवाया विवाह | Badarwas News

बदरवास। चाइल्ड लाइन को सूचना मिली थी कि बदरवास थाना क्षेत्र के गांव खपरिया में नाबालिग बालिका का विवाह 4 जून को होने वाला है। बरात बदरवास ब्लॉक के ही गांव सालौन से आ रही है। सूचना पर कार्रवाई के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र सुंदरियाल ने कोलारस परियोजना अधिकारी पूजा स्वर्णकार एवं परियोजना अधिकारी बदरवास फ्रांसिस्का कुजूर को जांच के लिए भेजा। टीम जब गांव पहुंची तो बालिका की उम्र 18 वर्ष थीए जबकि दूल्हे की उम्र 20 वर्ष थी। जिसके बाद टीम ने दूल्हे के परिजनों को समझाया कि कम उम्र में विवाह करना कानूनी अपराध हैं। जिसके बाद परिजन विवाह न करने पर राजी हो गए और परिजनों से लिखित सहमति पत्र लिया गया। टीम का कहना है कि बाल विवाह की सूचना पर टीम मौके पर जाकर परिजनों को समझाइश दे रही हैं जो लोग बाल विवाह कर रहे हैं उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!