शिवपुरी-: आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिवपुरी द्वारा शहर की बाढ़ पीड़ित लोधाबली बस्ती में निशुल्क चिकित्सा शिविर एवम परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री विवेक धाकड़ ने बताया कि जिस तरह से शिवपुरी जिले में लोगों को बाढ़ आपदा का सामना करना पड़ रहा है इस बाढ़ के कारण निचले इलाकों में रह रहे लोगों के घरों में पानी भर गया है इस कारण लोगों को बिकट समस्या का सामना करना पड़ रहा है जिसमें कई घरों में तो जलभराव के कारण लोग बीमार हो गए हैं और कहीं इलाज के लिए जाने में असमर्थ हैं इस कारण हालातों को देखते हुए जब विद्यार्थी परिषद की हेल्प लाइन पर लोगों ने दवाई गोलियों के लिए कहां तो हमने परिस्थिति को देखते हुए आज लोधाबली बस्ती में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जिला स्वास्थ्य अधिकारी ए एल शर्माजी को जब चिकित्सा शिविर की सूचना दी दोनों ने तुरंत डॉक्टरों की टीम को बस्ती में भेजा जिस में मुख्य रुप से डॉ अजीत सिंह राणा जी एवं डॉक्टर,एच एस धाकड़ जी, एवं मेल नर्स स्टाफ में नेपाल लोधी जी सहयोग के लिए रहे आगे जिला संयोजक मयंक राठौर ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिवपुरी शहर के साथ-साथ पूरे जिले में कार्यकर्ता सेवा कार्य कर रहे हैं जिसमें चिकित्सा शिविर के साथ भोजन वितरण नगर पालिका की सहयोग हेतु बाढ़ आपदा में आई मालवीय को हटाने में लोगों को रात सामग्री वो जाने में ऐसा संभव प्रयास कर रहे हैं इसमें जिला प्रमुख मुकेश मिश्रा,नगर अध्यक्ष दीप ओझा, जिला सोशल मीडिया सह प्रमुख देवेश धानुक, जिला एस एफ एस प्रमुख मनशिखा गोयल,दीपा जाटव,आरती परिहार,रितिका परमार,साक्षी जैन,तनु जैन,नगर सह मंत्री संदीप शर्मा ,विक्की रजक, ईशु शर्मा नीरज धाकड़ रवि वर्मा इत्यादि कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

विद्यार्थी परिषद ने बाढ़ पीड़ित वस्ती में लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- एकीकृत नदी संरक्षण प्रणाली का मॉडल बनाने पर छात्र हिमांशु धाकड़ सम्मानित / Shivpuri News
- खेत विवाद में युवक की हत्या: सिरसौद पुलिस ने 24 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल / Shivpuri News
- पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने लगाया फांसी का फंदा, पेड़ पर लटका मिला शव / Shivpuri News
- होली के दिन कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग पर किया हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News
- भूत पुलिया तिराहे पर हादसा: तेज रफ्तार आर्टिका कार सिंधिया छत्री की दीवार से टकराई, एयरबैग खुलने से बची जान / Shivpuri News





Be First to Comment