अरविंद चौहान को थाना सुभाषपुरा वहीं दिनेश नरवरिया को गोवर्धन थाने की कमान सौंपी / Shivpuri News

शिवपुरी। एसपी राजेशसिंह चंदेल ने तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूपसे आगामी आदेश तक पांच पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर किए हैं जिसमें अंकित उपाध्याय थाना प्रभारी सुरवाया से थाना देहात, हरिशंकर शर्मा थाना अमोला से थाना प्रभारी सुरवाया, मनीष जादौन थाना प्रभारी सुभाषपुरा से थाना कोतवाली, अरविंद चौहान थाना प्रभारी गोवर्धन से थाना प्रभारी सुभाषपुरा, दिनेश नरवर को थाना कोतवाली से थाना प्रभारी गोवर्धन बनाया गया है।