अयोध्या

अमिताभ बच्चन शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन किए। करीब 30 मिनट तक वह मंदिर में रहे हैं।
फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन शुक्रवार सुबह अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए। बिग-बी के आने के चलते मंदिर में कड़ी सुरक्षा की गई। 19 दिन पहले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक के साथ शामिल हुए थे। अमिताभ यहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए हैं। वे दोपहर बाद यहां एक प्रतिष्ठान का इनॉगरेशन करेंगे।
अमिताभ बच्चन 9.35 बजे चार्टर्ड प्लेन से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह सीधे करीब 10 बजे रामलला के दरबार पहुंचे। अमिताभ ने करीब 30 मिनट तक रामलला के दरबार में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह मंदिर से बाहर आए और सर्किट हाउस पहुंचे।
पहले 3 विजुअल देखिए…

ये तस्वीर राम मंदिर परिसर की है। अमिताभ बच्चन सुरक्षा घेरे में दिख रहे हैं।

इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन रामलला के दर्शन के लिए राम मंदिर जाते दिख रहे हैं।

फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन अयोध्या पहुंचने के बाद कड़े सुरक्षा घेरे में रहे।
प्राण-प्रतिष्ठा के दिन अभिषेक के साथ पहुंचे थे अमिताभ
22 जनवरी को रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ पहुंचे थे। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी ने भाषण दिया। इसके बाद मंदिर परिसर में अमिताभ बच्चन का हाल जाना। वहीं, बिग बी ने भी पीएम का अभिनंदन किया। यहां समारोह के बाद उन्होंने रामलला के दर्शन किए। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी।

22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अमिताभ बच्चन ने रामलला के दर्शन किए।
सोशल मीडिया पर शेयर की थी तस्वीर
प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद बिग बी ने अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में स्थित रामलला की मूर्ति के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की। सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”टी 4899- बोल सिया पति रामचन्द्र की जय”।
अपने ब्लॉग पर राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की तस्वीरें शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा, “दिव्य भावना की प्रासंगिकता से भरा एक दिन। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से वापस। महिमा उत्सव और विश्वास की आस्था। मंदिर की गणना में डूबा हुआ श्री राम के जन्म पर। इससे अधिक कुछ नहीं कहा जा सकता। क्योंकि आस्था का कोई वर्णन नहीं होता..क्या आप?”

प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दौरान अभिषेक बच्चन के साथ अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे।

प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को अपने मोबाइल कैद करते बिग बी।
अयोध्या में खरीदा 14.5 करोड़ का प्लॉट
अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ सेरेमनी से पहले 14.5 करोड़ रुपए का प्लॉट खरीदा है। इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में जन्मे वेटरन एक्टर ने मुंबई बेस्ड डेवलपर द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के 7 स्टार मिक्सड यूज इन्क्लेव ‘द सरयू’ में यह इन्वेस्टमेंट किया है। मिंट की एक रिपोर्ट की मानें तो 51 एकड़ में फैले ‘द सरयू’ में अमिताभ ने 10 हजार स्क्वायर फीट का प्लॉट खरीदा है। इस पर वो अपना घर बनवाएंगे।

यह उस 7 स्टार मिक्सड यूज इन्क्लेव ‘द सरयू’ की प्रोजेक्ट इमेज है जिसमें अमिताभ ने इन्वेस्ट किया है।
15 मिनट की दूरी पर है राम मंदिर
वहीं, दूसरी तरफ कंपनी भी इसे अपने लिए माइलस्टोन मोमेंट बता रही है। उनका कहना है कि वो अमिताभ को ‘द सरयू’ में बतौर फर्स्ट सिटिजन वेलकम करते हुए बहुत एक्साइटेड हैं। ‘द सरयू’ राम मंदिर से 15 मिनट और अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 30 मिनट की दूरी पर है।
आध्यात्मिक राजधानी में घर बनाऊंगा
इस डील पर अमिताभ बच्चन ने कहा था, मैं अयोध्या में सरयू के लिए द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के साथ इस जर्नी को शुरू करने के लिए उत्सुक हूं। इस शहर के लिए मेरे दिल में स्पेशल जगह है। अयोध्या की आत्मा में यह हार्दिक यात्रा की शुरुआत है। यहां ट्रेडिशन और मॉडर्निटी एक साथ रहते हैं। इस वैश्विक आध्यात्मिक राजधानी में अपना घर बनाने के लिए भी सोच रहा हूं।










Be First to Comment