Press "Enter" to skip to content

अखिलेश और PDA पर निशाना योगी का शिवपाल के बहाने। बोले- अन्याय हुआ चच्चू के साथ, देखते रहे…. टिकट नहीं मिला /#उत्तरप्रदेश

लखनऊ

उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट को लेकर राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हुई। इस दौरान CM योगी आदित्यनाथ ने शिवपाल यादव के बहाने अखिलेश और PDA पर निशाना साधा। सीएम ने 1 घंटा 49 मिनट के संबोधन में शिवपाल को 10 बार चच्चू और एक बार चाचा कहा।

बुधवार को सदन में क्या गहमागहमी रही, चलिए पढ़ते हैं…

अखिलेश का सरकार से सवाल-आपकी प्राथमिकता में PDA है या नहीं?
बुधवार को ​​​अखिलेश यादव ने अपने 1 घंटे 5 मिनट के संबोधन के दौरान PDA का जिक्र किया था। सरकार पर यह सवाल भी खड़े किए थे कि इस सरकार की प्राथमिकता में पीडीए है या नहीं? जिसके जवाब में योगी ने कहा कि अयोध्या में माता शबरी के नाम पर रसोई शुरू की है। क्या माता शबरी के अनुयाई PDA का हिस्सा हैं या नहीं? अयोध्या में रैन बसेरा भी निषादराज के नाम पर शुरू किया गया है। क्या निषादराज के अनुयायी PDA का हिस्सा हैं या नहीं?

योगी ने संबोधन में शिवपाल यादव को 10 बार चच्चू और एक बार चाचा कहकर तंज कसा।

योगी ने संबोधन में शिवपाल यादव को 10 बार चच्चू और एक बार चाचा कहकर तंज कसा।

योगी बोले- अखिलेश के PDA में और लोग हैं, लेकिन चच्चू नहीं
योगी ने शिवपाल यादव पर निशाना साधने हुए कहा कि अखिलेश यादव के PDA में और लोग हैं, लेकिन चच्चू नहीं है। बेचारे हमेशा ठगे जाते हैं। कब तक यह अन्याय होगा? एक बार महाभारत पढ़िए.. आखिर समाजवादी पार्टी ने जो लिस्ट निकाला, उसमें परिवार के तीन सदस्यों के नाम तो थे, लेकिन चच्चू नहीं थे। उनका भी नाम देना चाहिए था। वरिष्ठ नेता हैं। बेचारा रगड़ते-रगड़ते अपने को…PDA में हैं ही नहीं। ये चच्चू को ही भूल गए।

सीएम ने कहा- अखिलेश ने उन्हें ही विस्मित कर दिया। चच्चू बेचारे देखते ही रह जा रहे हैं। सोच रहे हैं कि ठगे गए एक बार फिर। अगर यह लोग प्रभु राम को मानते हैं तो चच्चू के साथ अन्याय नहीं करते। रामायण में सीखते हैं या फिर महाभारत से ही सीख जाइए।

योगी बोले-PDA में और लोग है, लेकिन चच्चू यानी शिवपाल यादव नहीं।

योगी बोले-PDA में और लोग है, लेकिन चच्चू यानी शिवपाल यादव नहीं।

योगी ने जिस लिस्ट की बात कही, पहले उसे जानिए…
दरअसल समाजवादी पार्टी ने 30 जनवरी को यूपी की 16 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। जिसमें अखिलेश अपनी पत्नी डिंपल यादव, भाई धर्मेंद्र यादव और भाई अक्षय यादव के साथ ही 13 अन्य नाम रखे। समाजवादी पार्टी के इन सभी 16 नाम में PDA की झलक तो दिखी, लेकिन चाचा यानी कि शिवपाल यादव इस नाम की लिस्ट से गायब रहे। जिसको लेकर योगी ने सदन में तंज कसा।

30 जनवरी को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने 16 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था।

30 जनवरी को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने 16 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था।

जब चाचा ही आशीर्वाद नहीं बरसा रहे तो औरों का क्या आशीर्वाद मिल पाएगा..
अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर रोजगार न देने को लेकर सवाल खड़े किए थे। जिस पर उन्होंने कहा- 19 फरवरी को हम लोग 10 लाख करोड़ रुपए के इन्वेस्टमेंट को ग्राउंड ब्रेकिंग करने जा रहे हैं, जिसका प्रधानमंत्री शिलान्यास करेंगे।

योगी ने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि यह नया उत्तर प्रदेश है। नए उत्तर प्रदेश की गाथा को आपको स्वीकार करना चाहिए। जब चाचा ही आप पर आशीर्वाद नहीं बरसा रहे हैं तो औरों का आशीर्वाद क्या मिल पाएगा। आपको इस पर गौरव की अनुभूति करनी चाहिए कि उत्तर प्रदेश तरक्की कर रहा है।

योगी ने अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल यादव के बीच के मनमुटाव पर भी तंज कसा।

योगी ने अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल यादव के बीच के मनमुटाव पर भी तंज कसा।

अखिलेश पर योगी का तंज- आपने विकास में ब्रेकर बनकर नौजवानों को संकट में भेजा
योगी ने कहा कि पता नहीं क्यों नेता प्रतिपक्ष को इस बात पर चढ़ाई की कि उत्तर प्रदेश नंबर वन पर क्यों आ गया। आप नहीं कर पाए तब भी आपको खुशी होनी चाहिए कि उत्तर प्रदेश नंबर वन हो गया है। क्योंकि प्रदेश वासियों ने मुख्यमंत्री के रूप में आपको 5 साल तक बर्दाश्त किया है और उत्तर प्रदेश आज जब आगे बढ़ रहा है तो आपको खुशी होनी चाहिए। आपने प्रदेश के विकास में ब्रेकर बनकर नौजवानों को संकट में भेज दिया था। लेकिन, आज उत्तर प्रदेश देश के विकास को ब्रेक थ्रू दे रहा है।

सीएम योगी बोले- देश रामराज्य की अवधारणा को स्वीकार करेगा। देश समाजवाद को कभी स्वीकार नहीं करेगा।

सीएम योगी बोले- देश रामराज्य की अवधारणा को स्वीकार करेगा। देश समाजवाद को कभी स्वीकार नहीं करेगा।

चच्चू के प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाने पर भी योगी ने कसा तंज
योगी ने अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल यादव के बीच के मनमुटाव पर भी तंज कसा। कहा- समाजवाद आज सिर्फ मृगकृष्ण बन चुकी है। समाजवाद एक अस्वाभाविक, अप्राकृतिक और अमानवीय व्यवस्था बनाकर रख दी गई है। बहरूपिया की तरह इसके कई प्रकार हैं।

प्रजातांत्रिक समाजवाद के रूप में भी आप लोगों ने देखा है। लोकतांत्रिक समाजवाद के रूप में भी आपने इसको बोला है। चच्चू का प्रगतिशील समाजवाद भी सब लोग देख रहे हैं। आर्थिक समाजवाद भी लोगों ने देखा है और पारिवारिक समाजवाद को भी लोगों ने झेला है।

रामराज्य एक शाश्वत व्यवस्था है जो बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ सभी को देती है। बहरहाल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन के दौरान न सिर्फ अखिलेश यादव पर निशाना साधा, बल्कि अखिलेश और चाचा शिवपाल के बनते बिगड़ते रिश्तों पर भी तंज कसा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from उत्तरप्रदेशMore posts in उत्तरप्रदेश »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!