बागपत

सीएम योगी आदित्यनाथ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बागपत में आज यानी शुक्रवार को जनसभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी और आरएलडी गठबंधन प्रत्याशी राजकुमार सांगवान के लिए मुख्यमंत्री वोट की अपील करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने रूट भी डायवर्ट किया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है। वहीं भाजपा और आरएलडी कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। बागपत के गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में भव्य मंच बनकर तैयार हो गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गेटवे स्कूल में विजय शंखनाद रैली करने आ रहे हैं। जिसमें उनके साथ जयंत चौधरी भी मौजूद रहेंगे। आरएलडी और भाजपा गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में यह सभा आयोजित होगी, जिसमें करीब 10 से 15 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से दोपहर 12:05 पर पुलिस लाइन में पहुंचेंगे।

पुलिस अधिकारियों ने मीटिंग कर सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।
इसके बाद वह 12:10 पर सभा स्थल पर पहुंचेंगे। करीब एक घंटा तक सभा स्थल पर रहेंगे। जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से बरेली के लिए रवाना हो जाएंगे। अधिकारियों और बीजेपी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा भी लिया। भाजपा विधायक योगेश धामा ने गेटवे स्कूल में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। विधायक योगेश धामा ने बताया कि मुख्यमंत्री करीब 1 घंटे तक जिले में रहेंगे।

सीएम योगी की जनसभा के लिए भव्य मंच बनकर तैयार हो गया है।










Be First to Comment