Press "Enter" to skip to content

डिप्टी रेंजर का कारनामा, 50 हजार न देने पर एक ही ट्रेक्टर को दोे बार जब्त कर राजसात किया | Khaniyadhana News

खनियांधाना। कसेरा गांव से 9 फरवरी को पकड़ी ट्रैक्टर.ट्रॉली को दो बार जब्ती में दर्शा दिया गया। दूसरी बार ट्रैक्टर को राजसात कर दिया। किसान ने मामले की शिकायत वन विभाग के आला अधिकारियों से की है। विभाग ने डिप्टी रेंजर के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। किसान ने डिप्टी रेंजर पर पचास हजार रुपए मांगने के आरोप भी लगाए हैं। हालांकि डिप्टी रेंजर आरोप निराधार बता रहे हैं।
किसान फूलसिंह यादव निवासी ग्राम कसेरा का कहना है कि उसके मिट्टी से भरे ट्रैक्टर.ट्रॉली को पुलिस वाले 9 फरवरी को पकड़कर ले गए। जबकि वह खेत से मिट्टी निकालकर मेढ़ बना रहा था। उसी दिन वन विभाग को सुपुर्द कर दिया। इसके बाद 16 फरवरी को डिप्टी रेंजर नरेंद्र सिंह चौहान ने बयान के लिए खनियांधाना बुलवाया। यहां बयान के बहाने पचास हजार रुपए की मांग रखी। पैसे नहीं दिए तो 19 अप्रैल को उसी ट्रैक्टर को दूसरी बार जब्त कर राजसात की कार्रवाई कर दी। एक ही ट्रैक्टर को दो बार राजसात की कार्रवाई कर अधिकारी खुद उलझ गए हैं। मामले में एसडीओ एमके सिंह का कहना है कि जांच के बाद जो भी दोषी होगाए उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!