Press "Enter" to skip to content

दुकान पर जा रहे बाइक सवार युवक में कार ने मारी टक्कर, मौेत | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के बड़ौदी में एक बाइक सवार युवक को कार चालक ने तेज व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी और कार छोड़ कर चालक भाग निकला। घायल युवक को जिला अस्पताल इलाज के लिए लाए और जहां से गंभीर हालत के चलते ग्वालियर रैफर कर दिया। युवक की ग्वालियर जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
धनश्याम(35)रामप्रसाद नामदेव निवासी बड़ौदी शिवपुरी में मोबाइल शॉप कर काम करता है। रोज की तरह सुबह 10:30 बजे अपने घर से बाइक से शिवपुरी के लिए निकला। जैसे ही युवक बड़ौदी क्षेत्र स्थित हाईवे पर आया तो तेज रफ्तार कार क्रमांक आरजे-05 सीबी 2865 ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक में टक्कर लगने के बाद कार चालक मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। युवक की गंभीर हालत के चलते उसे ग्वालियर रैफर किया गया। युवक की रास्ते मौत हो गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!