Press "Enter" to skip to content

सुरक्षित दूरी के साथ मा.शि.मं. की हायर सेकंडरी की परीक्षाएं 9 जून से होंगी, प्रवेश से पहले होगी थर्मल स्क्रीनिंग | Shivpuri News

शिवपुरी। माशिमं और शिक्षा विभाग तमाम सुरक्षा दावों के बाद 9 जून से 16 जून तक 12वीं की शेष बची परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। यह परीक्षा 65 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित होगी ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। इसके लिए 8 उपकेंद्र भी बनाए गए हैं। इन उपकेंद्रों पर 1193 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। खास बात यह है कि परीक्षार्थियों व स्टाफ को केंद्र में प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग करानी होगी।
 इतना ही नहीं सभी केंद्रों को हर दिन सेनेटाइज्ड भी किया जाएगा और परीक्षार्थियों व स्टाफ को मास्क लगाकर ही प्रवेश की अनुमति होगी। इसके अलावा जिले के जो 35 परीक्षार्थी अन्य जिलों में परीक्षा देंगे, उनके नाम के आगे कॉलम में परीक्षा केंद्र पर स्थानांतरित लिखा जाएगा। कोरोना व लॉकडाउन के चलते प्रदेश के दूसरे शहरों में पढ़ रहे शिवपुरी के 84 छात्र जो वर्तमान में शिवपुरी में है उन्हें शिवपुरी में ही परीक्षा देने की रियायत माशिमं ने दी हैं। 
कोरोना के चलते सुरक्षित दूरी का पालन हो इसके लिए प्रतिदिन दो पाली में सुबह 9 से 12 व दोपहर 2 से 5 के बीच आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए गठित 65 केंद्रों के अलावा 8 उपकेंद्र भी बनाए गए हैं ताकि परंपरागत परीक्षार्थी संख्या से आधे परीक्षार्थी ही निर्धारित दूरी के साथ कक्षों में बैठाए जा सकें। 
 
सभी परीक्षा केंद्रों व कक्षों को प्रतिदिन परीक्षा से पहले व बाद में सेनेटाइज्ड किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिका जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों को सौंपी गई है। वहीं थर्मल स्क्रीनिंग का कार्य स्वास्थ्य विभाग की टीम करेगी। थर्मल स्क्रीनिंग या परीक्षण के दौरान यदि कोई छात्र खांसी, जुकाम या कोरोना जैसे संदिग्ध लक्षणों से ग्रस्त नजर आता है तो उसके लिए प्रत्येक केंद्र पर आइसोलेशन कक्ष बनाए गए हैं। ऐसे परीक्षार्थियों को वहीं बैठकर परीक्षा देनी होगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!