,

शिवपुरी में आबकारी विभाग की अबैध शराब पर कार्रवाई: 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 प्रकरण बनाए / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत अवैध शराब विक्रय के विरूद्ध 7 मार्च 2025 को वृत्‍त करैरा के नीरज त्रिवेदी आबकारी उप निरीक्षक ने ग्राम  ख्यावदा , ठाठी , कैखोदा , फुर्तला , झुझाई, सुल्तानपुर व अज्ञात प्रकरण नहर के पास नरवर , छितरी डेरा, नरवर डेरा, गधाई के पास खेत में दबिश दी. कुल 46.74 लीटर देशी मदिरा प्‍लेन व हाथ भट्टी मदिरा जप्‍त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत विभिन्न स्‍थानों पर छापामार कार्यवाहियों में कुल 10 प्रकरण पंजीबद्ध कर 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।