शिवपुरी: भारतीय डाक कर्मचारी संघ गुना संभाग के अंग्रेजी नववर्ष के वार्षिक कलेंडर का विमोचन आज शिवपुरी में विधायक शिवपुरी देवेंद्र जी जैन द्वारा किया गया.
विधायक कार्यालय में विधायक देवेंद्र जैन ने भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ के नववर्ष 2025 के कलेंडर का विमोचन किया। गौरतलब हैं कि भारतीय डाक कर्मचारी संघ जो कि भारतीय मजदूर संघ से संबंधित राष्ट्रीय विचार धारा की डाक कर्मियों की यूनियन हैं. भारतीय डाक कर्मचारी पहले सबसे राष्ट्र हित, विभाग हित, कर्मचारी हित के सिद्धांत पर कार्य करती हैं। गौरतलब हैं कि आज विधायक जैन का जन्मदिन भी है. इस अवसर पर उपस्थित भारतीय मजदूर संघ के सभी साथियों ने विधायक जैन को माल्यार्पण एवं मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की। कलेंडर के विमोचन के अवसर पर विधायक देवेंद्र जैन ने भी गुना डाक संभाग के सभी कर्मचारी को नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं प्रेषित की एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। कलेंडर विमोचन के अवसर पर उपस्थित भारतीय डाक कर्मचारी संघ के संभागीय सचिव बी एस कुशवाह ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इस अवसर पर अजमेर सिंह प्रांतीय समरसता प्रमुख भारतीय मजदूर संघ, भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष शत्रुघन सिंह तोमर, जिला महामंत्री जितेंद्र श्रीवास्तव भारतीय मजदूर संघ शिवपुरी भारतीय मजदूर संघ के मीडिया प्रभारी अजय राज सक्सेना, कौशल किशोर श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ शिवपुरी, बी एस कुशवाह संभागीय सचिव भारतीय डाक कर्मचारी संघ शिवपुरी एवं शिवपुरी के तमाम डाक कर्मी उपस्थित थे।

भारतीय डाक कर्मचारी संघ के अंग्रेजी नववर्ष कलेंडर का विधायक देवेंद्र जैन ने किया विमोचन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- भटनावर-झिरी में किराना दुकानों और होटलों से कथित अवैध शराब बिक्री, आबकारी विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News
- पिपरघार स्कूल में पदस्थ शिक्षिका शिखा चतुर्वेदी दुर्घटना में घायल, दोनों हाथ और एक पैर में फ्रैक्चर; ग्वालियर में हुआ ऑपरेशन / Shivpuri News
- शराब के नशे में पिता ने छह साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, श्यामपुरा में दिल दहला देने वाली घटना / Shivpuri News
- परशुरामेश्वर महादेव मंदिर से दान पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक / Shivpuri News
- पिछोर में मूर्तियों को लेकर बढ़ा तनाव: अहिल्याबाई की प्रतिमा खंडित, अवंतीबाई की प्रतिमाएं स्थापित / Shivpuri News





Be First to Comment