शिवपुरी: भारतीय डाक कर्मचारी संघ गुना संभाग के अंग्रेजी नववर्ष के वार्षिक कलेंडर का विमोचन आज शिवपुरी में विधायक शिवपुरी देवेंद्र जी जैन द्वारा किया गया.
विधायक कार्यालय में विधायक देवेंद्र जैन ने भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ के नववर्ष 2025 के कलेंडर का विमोचन किया। गौरतलब हैं कि भारतीय डाक कर्मचारी संघ जो कि भारतीय मजदूर संघ से संबंधित राष्ट्रीय विचार धारा की डाक कर्मियों की यूनियन हैं. भारतीय डाक कर्मचारी पहले सबसे राष्ट्र हित, विभाग हित, कर्मचारी हित के सिद्धांत पर कार्य करती हैं। गौरतलब हैं कि आज विधायक जैन का जन्मदिन भी है. इस अवसर पर उपस्थित भारतीय मजदूर संघ के सभी साथियों ने विधायक जैन को माल्यार्पण एवं मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की। कलेंडर के विमोचन के अवसर पर विधायक देवेंद्र जैन ने भी गुना डाक संभाग के सभी कर्मचारी को नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं प्रेषित की एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। कलेंडर विमोचन के अवसर पर उपस्थित भारतीय डाक कर्मचारी संघ के संभागीय सचिव बी एस कुशवाह ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इस अवसर पर अजमेर सिंह प्रांतीय समरसता प्रमुख भारतीय मजदूर संघ, भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष शत्रुघन सिंह तोमर, जिला महामंत्री जितेंद्र श्रीवास्तव भारतीय मजदूर संघ शिवपुरी भारतीय मजदूर संघ के मीडिया प्रभारी अजय राज सक्सेना, कौशल किशोर श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ शिवपुरी, बी एस कुशवाह संभागीय सचिव भारतीय डाक कर्मचारी संघ शिवपुरी एवं शिवपुरी के तमाम डाक कर्मी उपस्थित थे।

भारतीय डाक कर्मचारी संघ के अंग्रेजी नववर्ष कलेंडर का विधायक देवेंद्र जैन ने किया विमोचन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बैराड़ में दो अलग-अलग चक्काजाम मामलों में कुल 19 नामजद, 85 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज, पुलिस ने सख्ती दिखाई / Shivpuri News
- रमपुरा में चक्का जाम पर पहुंची पुलिस पर लाठियों से हमला, ASI घायल, एक दर्जन से अधिक नामजद, 30-35 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज / Shivpuri News
- कांवड़ यात्रा में गए परिवार के घर लाखों की चोरी: शिवपुरी में 4 किलो सोने-चांदी के जेवरात; 1.20 लाख नकद ले गए चोर / Shivpuri News
- बुजुर्ग दंपति की मौजूदगी में घर में चोरी: 2.50 लाख नगदी और 3 तोला सोना चांदी आभूषण किए चोरी, जांच में जुटी पुलिस / Shivpuri News
- लाठी-डंडों और तलवार से हमला, एक को 12 टांके आए: पुराने मकान को लेकर रिश्तेदारों में मारपीट; रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी / Shivpuri News
Be First to Comment