शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में चकरा गांव में शनिवार रात पुरानी रंजिश के चलते पिता-पुत्र ने दो झोपड़ियों को आग के हवाले कर दिया। जाटव परिवार ने गांव के दांगी परिवार पर घर में घुसकर तोड़फोड़ और आग लगाने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोलारस थाना में दर्ज कराई हैं।
चकरा गांव के रहने वाले मुकेश जाटव ने बताया कि मैं, मेरे पिता वालूराम जाटव और दो भाई मनख़ुशी और सुनील जाटव खेत पर कच्चे मकान बनाकर निवास करते हैं। पूर्व से गांव के रहने वाले रामबाबू दांगी से जमीनी विवाद चला आ रहा है। इसके अलावा उसके मेड़ से होकर हमारा रास्ता है। इसी के चलते रामबाबू दांगी और उसके परिवार के सदस्य विवाद करते हैं। वह बच्चों को भी स्कूल जाने से रोकते हैं।
मुकेश ने बताया कि बीती रात रामबाबू दांगी और उसके दो बेटों व दो भतीजों मिलकर उसके पिता वालूराम जाटव और भाई मनखुशी की झोपडी में आग लगा दी। इतना ही नहीं घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की गई थी। आगजनी की इस घटना गृहस्थी का सामान, अनाज, बच्चों स्कूल बैग और किताबें खाक हो गई है। इससे उसे हजारों रुपए का नुकसान हुआ है।

रास्ते और जमीन के विवाद में पिता-पुत्र पर झोपड़ियों में आग लगाने का आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कलेक्टर ने गांव में देखी चारपाई बुनाई की पारंपरिक कला, कारीगर का बढ़ाया हौसला / Shivpuri News
- सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, मोटर में हुआ सुधार, शहरवासियों को मिल सकेगा पानी / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी में स्वच्छता अभियान लगातार जारी, प्लास्टिक जब्ती, चालानी कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज / Shivpuri News
- ट्रैक्टर चोरी की वारदात नाकाम, गियर फंसने पर 100 मीटर दूर छोड़कर भागे चोर / Shivpuri News
- किसानों की 12 मांगों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन 7 मई को, पड़ोरा चौराहे पर प्रदर्शन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment