शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के आईटीआई के सामने की है जहाँ बीती रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। परिवार जनो को चोरी की घटना का पता सुबह चला जब पड़ोसी ने फोन कर सूचना दी तभी उन्होंने देखा कि घर के ताले टूटे पड़े हैं। चोर घर में रखा कीमती सामान समेट कर फरार हो गए। घटना की जानकारी पोहरी थाना पुलिस को दी गई जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जहाँ फरियादी ने मंगलवार सुबह 12 बजे थाना पहुँचकर बताया कि वह 30 सितम्बर को रात 1 बजे सो गए थे तभी करीब 4:30 बजे पड़ोसी का फोन आया की पूरी तरफ से कोई भागता हुआ आया है आप अपने छत पर जाकर देखो जब उठकर देखा तो दरबाजे व अलमारी का ताला टूटा पड़ा मिला ओर सामान विखरा पड़ा मिला। जहाँ अलमारी में रखा सोने का हार, 4 चुडिया,अंगूठी,कानो के फूल,पायल,चांदी की करधौनी सहित 45500 नगदी अज्ञात चोरी कर ले गये। पुलिस ने फरियादी की सूचना पर से अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर सुराग लगाना शुरू कर दिया है।

पोहरी आईटीआई के सामने अज्ञात चोरों ने बोला धावा, सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी चोरी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शराब के नशे में पिता ने छह साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, श्यामपुरा में दिल दहला देने वाली घटना / Shivpuri News
- परशुरामेश्वर महादेव मंदिर से दान पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक / Shivpuri News
- पिछोर में मूर्तियों को लेकर बढ़ा तनाव: अहिल्याबाई की प्रतिमा खंडित, अवंतीबाई की प्रतिमाएं स्थापित / Shivpuri News
- आईटीआई हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्रा लापता, प्रैक्टिकल देने निकली थी नंदनी / Shivpuri News
- बर्तन बेचने के बहाने घर में घुसी महिलाएं, नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी-जेवर ले जाने का आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment