शिवपुरी शहर में मंगलवार की सुबह से आज बुधवार की सुबह तक गणपति विसर्जन का कार्यक्रम चला रहा था जिसमें लोगों के द्वारा बप्पा को विदाई दी गई। वहीं फतेहपुर रोड क्षेत्र के सोमेश्वर महादेव मंदिर पर गणपति बप्पा की विदाई के समय बच्चे फूट-फूट कर रो पड़े जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार शिवपुरी शहर के फतेहपुर रोड क्षेत्र के सोमेश्वर महादेव मंदिर पर बीती मंगलवार की रात गणपति विदाई समारोह आयोजित किया जा रहा था। जिसमें क्षेत्र के तमाम लोग शामिल हुए। जहां क्षेत्र के बच्चे गणपति बप्पा की विदाई के समय फूट-फूट कर रोने लगे वहीं बड़े लोग बच्चों को समझ रहे थे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गणपति बप्पा की विदाई करते समय बच्चे रोए फूट-फूट कर, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल / Shivpuri News




