Press "Enter" to skip to content

नाबालिगों की करा रहे थे शादी, पुलिस ने माता-पिता पर दर्ज किया केस | Pichore News

शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के एक ग्राम में नाबालिगों का विवाह करा रहे माता-पिता पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामला 13 मई का है जहां नाबालिगों की शादी करवाई जा रही थी लेकिन सूचना मिलने पर शादी रुकवा दी गई। उस समय मामला शांत हो गया लेकिन बाद में परिजनों ने चोरी-छिपे शादी करवा दी। जब मामले का पता महिला बाल विकास के अधिकारी को चला तो केस दर्ज करवाया। 
अरविंद कुमार तिवारी परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास पिछोर ने बताया कि 13 मई को उन्हें सूचना मिली कि पिछोेर के एक ग्राम में नाबालिगों की शादी होने जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए वह मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाइश देकर विवाह को रुकवाया। उस समय लड़का व लड़की के परिजन मान गए लेकिन कुछ दिनों बाद उन्होंने चोरी-छिपे शादी करवा दी। जब मामले का पता चला तो वह थाने गए और लड़का व लड़की के परिजनेां नेे बाल विववाह निषेध अधिनियम व किशोर न्याय अधिनियम के तहत केस दर्ज करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!