Press "Enter" to skip to content

अज्ञात कारणों के चलते किसान ने गटका जहर,इलाज के दौरान अस्पताल में मौत, पीएम के लिए भेजा शव / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के खरई गंगौरा गांव में एक किसान ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे किसान की तबीयत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए शिवपुरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान सोमवार की देर शाम किसान ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार भरत पुत्र बद्री प्रसाद धाकड़ उम्र 45 वर्ष निवासी खरई गंगौरा ने रविवार को अपने घर पर ही अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया था।जिसके बाद भरत धाकड़ को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार को भरत धाकड़ की मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!