शिवपुरी: जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के गाजीगढ़ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट और फायरिंग का मामला सामने आया है।गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक को बैराड़ अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल अर्जुन वघेल ने घायल अवस्था में सीएचसी अस्पताल बैराड़ पर पुलिस को बताया कि मैं अपने घर के पास खड़ा था तभी गांव के दीपू धाकड, राजेश धाकड आये और मुझसे वोले की हमारे साथ चल तुझसे बात करना है मैं दोनो के साथ रामजानकी मंदिर दीपू धाकड के घर के पास पहुंचा जहां पर मुकेश धाकड, गजेन्द्र धाकड खड़े थे तथा मेरे घर के भगवान सिंह, शिशुपाल भी खड़े थे। जिसके बाद पुरानी रंजिस पर से दीपू धाकड मुझसे वोला कि तू बहुत बड़ा दादा बनता है। और मुझे मां बहन की गंदी गंदी गाली देने लगा मैंने गाली देने से मना किया तो मुकेश धाकड राजेश धाकड और गजेन्द्र धाकड ने मुझे पटक लिया और पटककर लात घूसें और डंडों से मारपीट की।मैं डरकर वहां से भागा तो दीपू धाकड़ ने हथियार निकालकर जान से मारने की नियत से मुझ पर गोली चलाई जो मेरे दाहिने पैर के घुटने के ऊपर जांघ में लगी।
पुलिस ने अर्जुन वघेल निवासी गाजीगढ़ की रिपोर्ट पर चारों लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर फायरिंग: घर से बुलाकर ले गए फिर मारपीट कर मारी गोली, 4 पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment