Press "Enter" to skip to content

लिफ्ट देने के बहाने 10वीं कक्षा की छात्रा से रेप: सप्लीमेंट्री का एग्जाम देकर लौट रही थी पीड़िता, मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी में 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पहचान के आरोपी ने लिफ्ट देने के बहाने छात्रा के साथ उस दौरान रेप की वारदात को अंजाम दिया। जब छात्रा सप्लीमेंट्री के एग्जाम देकर अपने घर वापस जाने के लिए निकली थी। डरी-सहमी छात्रा ने आज इसकी शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, बदरवास कस्बे की रहने बाली 14 साल दस माह की नाबालिग 28 मई को दसवीं कक्षा की सप्लीमेंट्री के एग्जाम शिवपुरी आई थी। छात्रा एग्जाम देने के बाद वापस घर जाने के लिए शहर के गुना वायपास बस में सवार होने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान उसे बदरवास का रहने बाला सोनू केवट मिल गया था। सोनू ने छात्रा को बाइक से बदरवास छोड़ने के लिए बाइक पर बैठा लिया था।

इसके छोटू केवट पड़ौरा चौराहा के पास छात्रा को कुछ काम के वहाने छात्रा को प्रेमलता वेयर हाउस में ले गया। जहां छोटू ने छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया साथ ही किसी को कुछ बताने पर जान से मारने धमकी देते हुए छात्रा को बदरवास के बस स्टैंड पर छोड़ कर भाग गया।

डरी-सहमी छात्रा ने आज हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों के साथ कोलारस थाना पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सोन सहित दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!