शिवपुरी: शहर के रहने वाले चार युवकों को राजस्थान की धौलपुर पुलिस दो दिन पहले उठाकर अपने साथ ले गई थी। धौलपुर पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ साइबर ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। इनके साथ यूपी के झांसी का एक और धौलपुर का रहने वाला भी एक आरोपी गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि सभी आरोपी पैसा दोगना करने के नाम पर भोले-भाले लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल कर ठगी करते थे।
बता दें कि धौलपुर पुलिस दो रोज पूर्व शहर के प्राइवेट बस स्टैंड के पास किसी बहाने से बुलाकर चारों आरोपियों को पकड़कर ले गई थी। पकड़े गए आरोपियों शहर के देहात थाना क्षेत्र का रहने बाला सैयद इमरान (26) पुत्र सैयद सोहेल, शाहरुख (30) पुत्र शराफत, इरफान (22) पुत्र इसाक, मोहसिन (23) पुत्र शहजाद को गिरफ्तार किया था। धौलपुर पुलिस ने इसके अतिरिक्त झांसी उत्तर प्रदेश का रहने वाला एहसान (21) पुत्र नवाब खान और धौलपुर के कायस्थपाडा मोहल्ले का रहने वाला आरोपी विकास श्रीवास्तव (41) पुत्र शिवनारायण श्रीवास्तव को पकड़ा है।
आरोप है कि इनकी गैंग पैसा दोगुना करने का लालच देकर लोगों को फंसाकर उनसे साइबर ठगी की वारदात करते हैं। पूछताछ में आरोपियों ने भोले भाले लोगों को अपनी बातों में बहला फुसलाकर उनके बैंक खातों को साइबर ठगी की वारदातों में उपयोग करने की बात स्वीकार की है। धौलपुर पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से 11 सिम कार्ड, 6 मोबाइल और एक कार जब्त किए।

धौलपुर पुलिस ने शिवपुरी से पकड़े चार साइबर ठग: पैसा दोगुना करने के नाम पर बैंक खातों से कर देते थे साइबर ठगी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment