शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र में शनिवार को एक 25 वर्षीय विवाहित महिला ने स्मैक तस्करी के आरोप में जेल में बंद युवक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रात के समय घर में अकेली पाकर आरोपी ने लगातार दो दिन डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। डर की वजह से महिला ने यह बात किसी को नहीं बताई लेकिन महिला को जैसे ही आरोपी के जेल में होने का पता चला महिला ने हिम्मत कर पूरी बात अपने पति को बताई जिसके बाद महिला ने शनिवार को बैराड़ थाना पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बरोद रोड़ पर रहने वाली एक 25 वर्षीय विवाहित महिला ने शनिवार को बैराड़ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसके घर के सामने छोटू ओझा रहता है। करीब 2-3 महीने पहले से छोटू ओझा मुझे परेशान कर रहा था। मेरे पीछे पीछे आ जाता था।मुझसे कहता था कि मुझसे बात किया करो। मैं उसे मना कर देती थी। लेकिन मना करने के बाद भी छोटू मेरा पीछा किया करता था। दिनांक 20 मई 2024 के रात करीब 08.00 बजे की बात होगी मेरे पति चाऊमीन बेचने वैराड़ के आस पास के गावों में गये थे। मैं अपने घर पर कमरे में अकेली थी तभी छोटू ओझा छत से लगी सीड़ियों से मेरे कमरे में आ गया और मुझे अकेला देखकर मेरे साथ गलत काम (बलात्कार) किया और मुझे धमकी दी कि ये बात किसी को बताई तो तेरे पति को जान से खत्म कर दूंगा। फिर अगले दिन भी जब मेरे पति बाहर गये थे तब छोटू ओझा रात करीब 08.00 बजे दोबारा मेरे घर आया और मेरे साथ गलत काम (बलात्कार) किया। उसकी धमकी के डर के कारण यह बात मैने किसी को नहीं बताई। जब मुझे पता चला कि छोटू ओझा जेल में चला गया है तब मैंने अपने पति को सारी बात बताई। हम उसकी धमकी के डर के कारण थाने रिपोर्ट करने नहीं आ रहे थे। लेकिन आज हिम्मत करके रिपोर्ट को आये हैं। पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोप में जेल में बंद छोटू ओझा के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

25 वर्षीय महिला ने बैराड़ के स्मैक तस्कर पर दर्ज कराया रेप केस, लगातार 2 दिन महिला को अकेली पाकर किया था दुष्कर्म / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>





Be First to Comment