शिवपुरी: माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की पूरक परीक्षाओं का आगाज शनिवार से हो गया है। जिले में हायर सेकेंडरी के लिए आठ जबकि हाई स्कूल के लिए दस परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शनिवार को हायर सेकेण्डरी के सभी विषयों की पूरक परीक्षा सुबह 8 से 11 बजे की पाली में आयोजित की गई।
इस दौरान नामांकित 2463 परीक्षार्थियों में से 2271 परीक्षा देने पहुंचे। जबकि 192 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। किसी भी केंद्र पर कोई नकल मामला दर्ज नहीं हुआ और परीक्षा शांति पूर्ण रही। सोमवार से 10वीं की विषयवार पूरक परीक्षाओं का सिलसिला शुरू होगा जो 20 जून तक जारी रहेगा। सोमवार को हिन्दी विषय की पूरक परीक्षा आयोजित होगी।
शिवपुरी में सबसे ज्यादा 49 रहे गैरहाजिर
जिला परीक्षा प्रभारी वत्सराज सिंह राठाैड़ ने बताया कि हायर सेकेण्डरी पूरक परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर उमावि-2 के अलावा पिछोर में बालक उमावि, करैरा, कोलारस, नरवर व खनियाधाना में कन्या उमावि जबकि पोहरी व बदरवास में माडल उमावि को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शनिवार को 192 गैरहाजिर परीक्षार्थियों में से सबसे ज्यादा 49 शिवपुरी में पिछोर में 41 पोहरी में 25 करैरा में 23, नरवर व बदरवास में 18-18, कोलारस में 10 व खनियाधाना में 8 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे।

हायर सेकेण्डरी पूरक परीक्षा: आठ केंद्रों पर 2271 छात्र परीक्षा में शामिल हुए / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment