Press "Enter" to skip to content

पुराने मकान में भड़की आग: ग्रामीणों ने बोरबेल के पानी की मदद से काबू पाया / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले सिरसौद थाना क्षेत्र के कुंअरपुर गांव में एक ग्रामीण के पुराने मकान में अज्ञात कारणों के चलते आग भड़क गई। आग की लपटों की गर्मी में झुलसी पत्थर की छत का कुछ हिस्सा भरभरा कर गिर गया। आग की सूचना लगते ही ग्रामीणों ने बोरवैल के पानी से आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक़ आज शनिवार की दोपहर गांव के कंचन रावत पुत्र हरविलास रावत के पुराने मकान में आग भड़क गई थी। कंचन रावत पास के मकान में अपने परिवार के साथ में निवास करता था। कंचन ने अपने पुराने मकान में भुस सहित गेंहू और कुछ सामान को भरकर रखा हुआ था।

मकान में आग लगने का पता छत का कुछ हिस्सा गिरने के बाद पता लगा था। इसके बाद ग्रामीणों ने एक जुट होकर आग पर जैसे-तैसे काबू पाया। आग किन कारणों से लगी इसका पता फिलहाल नहीं लग सका है। लेकिन आगजनी की इस घटना में कंचन रावत को हजारों रुप् का नुकसान हुआ है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!