शिवपुरी। देश में साइबर ठगी की वारदात तेजी से बढ़ती जा रही है। इस तरह की ठगी करने वाले क्रिमनल हर वक्त नए – नए तरीकों से ठगी करते हैं। जब लोग इनके तरीकों में फंसना बंद कर देते हैं तो ये लोग कोई न कोई नया तरीका अपना लेते हैं। नई तकनीक के जरिये जालसाज आपके फोन तक पहुंचकर आपका डेटा चुरा रहे हैं। शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां एक युवक का मोबाइल हैक कर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत आज एसपी ऑफिस में दर्ज कराई और साइबर ठग से बचाने की गुहार पुलिस से लगाई है।
लोन देकर किया ब्लैकमेल:
जानकारी के अनुसार इन्द्रभान पुत्र श्रीराम लाल जाटव उम्र 29 साल निवासी ग्राम बिजरोनी थाना इन्दार ने बताया कि उसे 27 मई 2024 को एक फोन कॉल आया फोन करने वाले ने गर्मी में मदद पहुंचाने के नाम पर बिना बताए मनी बे एप से उसके खाते में 1200 रूपये का लोन कर दिया। जिसके बाद मुझे व्हाटसप नम्बर +923495833285 से धमकी मिली कि तु पैसे नहीं भेजेगा तो मैं तेरी गंदी गंदी फोटो तथा वीडियो बनाकर ग्रुप मे डाल दूंगा इससे डर कर मैंने 4200 रूपये फोन पे कर दिये। इसके बाद से अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा मुझे लगातार ब्लैकमेल कर पैसों की मांग की जा रही है। मेरी गंदी गंदी फोटो वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर रिश्तेदारों को भेज रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि उसने इसकी शिकायत थाने पर भी दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने उसकी कोई मदद नहीं की। परेशान होकर आज उसने इसकी शिकायत एसपी ऑफिस में दर्ज कराते हुए पुलिस अधीक्षक से मदद की गुहार लगाई है।

साइबर ठग की कारस्तानी: मोबाइल हैक कर पैसों की मांग नहीं देने पर रिश्तेदारों को भेज रहा है अश्लील फोटो और वीडियो / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment