शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र एक सिरसौद गांव में शुक्रवार दोपहर एक घर में चोरी करने के उद्देश्य से घुसे नाबालिग चोर को भागते हुए ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने नाबालिग को घेर कर बैठा लिया। सूचना के बाद पहुंची अमोला पुलिस नाबालिग को अपने साथ ले गई। यहां पुलिस नाबालिग चोर से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक सिरसौद गांव के हाट बाजार के पीछे राजेंद्र जाटव के घर छत से चढ़कर एक 16 साल का नाबालिग घर में चोरी करने पहुंचा ही था। लेकिन कुछ ग्रामीणों ने उसे घर की छत पर चोरी छिपे चढ़ते देख दिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। जिसे सुन नाबालिग छत से छलांग लगाकर भाग खड़ा हुआ। जिसका पीछा कर ग्रामीणों ने पकड़ लिया।
पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह सिरसौद गांव का है और वह 12वीं कक्षा का छात्र भी है। घर में वह खर्चे के लिए पैसों की व्यवस्था के उद्देश्य से पुराना लोहा चोरी करने के उद्देश्य से घुसा था। बता दें कि ग्रामीणों की सूचना के बाद अमोला थाना पुलिस नाबालिग को अपने साथ ले गई थी।

घर में चोरी करने आए नाबालिग को ग्रामीणों ने पकड़ा: बोला- जेब खर्च के पैसों का इंतजाम करने लोहा चोरी करने घुसा था / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment