Press "Enter" to skip to content

अकाझिरी गांव में पेड़ पर चढ़कर पत्तियां तोड़ रहे युवक की करंट लगने से मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के रन्नोद थाना क्षेत्र के अकाझिरी गांव में बकरियों के लिए पेड़ पर चढ़कर पत्तियां काट रहा युवक हाईटेंशन लाइन से उतरे करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई। परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार शराफत खान निवासी अकाझिरी थाना रन्नोद ने बताया कि यूनुस खान बकरियों के लिए पेड़ पर चढ़ कर पत्ती तोड़ रहा था। तभी पेड़ के ऊपर से निकली बिजली लाइन के करंट की चपेट में आ गया। परिजनों उसे जिला अस्पताल ले गए। लेकिन यूनुस की मौके पर ही मौत हो गई थी। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर विवेचना शुरू कर दी है‌।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!