शिवपुरी: जिले की रन्नौद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने मिलकर कार की नंबर प्लेट बदलकर कार गिरवी रख पहले तीन लाख रूपए बसूले बाद में रात के अंधेरे में कार को भी गेराज से चुरा ले गए थे। आरोपी कार चोरी कर ले जाते सीसीटीवी में भी कैद हुए हैं।
रन्नौद कस्बे के रहने वाले 29 वर्षीय गजेन्द्र खटीक पुत्र छोटेलाल खटीक के मुताबिक उसने ग्वालियर के मालनपुर के रहने वाले अपने परिचित स्वर्णप्रताप सिंह हरिऔध के कहने पर तीन लाख रूपए में एक कार गिरवी रखने को सहमत हो गया था। उसने अपने एक साथी अमित गांधी के साथ यह कार 28 मई को शिवपुरी पहुंचकर ली थी। कार क्रमांक एमपी 07 जेडसी3726 को लेकर ग्वालियर के मालनपुर के रहने वाले चार लोग स्वर्णप्रताप सिंह हरिऔध , पुष्पेन्द्र जाटव ( पवैया ) , हितेश मौर्य , जितेन्द्र चौरसिया शिवपुरी आये थे। कार गिरबी रखने की नोटरी कोर्ट में करवा कर उन्हें तीन लाख रूपए दे दिए थे।
गजेन्द्र खटीक ने बताया कि कार को गेराज में खड़ा किया था। लेकिन 2 जून की रात गेराज से कार चोरी हो गई थी। कार ले जाते कुछ लोग नगर के सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हुए थे। इसके बाद उसने जब कार के नंबर एमपी07 जेडसी3726 से जानकारी जुटाई थी। कार ग्वालियर के रहने वाले विश्वेश मिश्रा के नाम थी। विश्वेश मिश्रा ने बताया कि उसकी कार उसके गेराज में खड़ी है। उसके अपनी कार को गिरवी नहीं रखा था। लेकिन उसने बताया 15 मई को भितरवार से कुछ लोग गाड़ी संबंधी पूछताछ करने आए थे।
गजेन्द्र खटीक ने बताया कि आगे की पड़ताल में पता चला है जो कार गिरवी रखी गई थी उस कार का असली नंबर एमपी07 जेडए2426 है। जिसकी नंबर प्लेट बदलकर एमपी07 जेडसी3726 की नंबर प्लेट लगाई गई थी। एमपी07 जेडए2426 कार जितेन्द्र चौरसिया के नाम थी। कार को गिरवी रखने जितेन्द्र चौरसिया भी साथ आया था। इसके बाद चारों ने मिलकर कार को गेराज से चोरी करवा दिया।
बता दें कि आरोपियों ने कार की नंबर प्लेट बदलकर गुमराह किया था। जिससे कार चोरी की शिकायत के बाद उन्हें पैसे पीड़ित को और पैसे देने पड़े। रन्नौद थाना पुलिस ने मालनपुर के रहने बाले स्वर्णप्रताप सिंह हरिऔध, पुष्पेन्द्र जाटव (पवैया) , हितेश मौर्य, जितेन्द्र चौरसिया के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

नंबर बदलकर गिरबी रखी कार, फिर रात में चुरा ली: मालनपुर के रहने वाले 4 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- “मैं अधूरा जी रहा हूँ…” गाना चलाकर युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर लगाई फांसी / Shivpuri News<br>
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment