शिवपुरी: खबर एसपी ऑफिस से है. जहां आज डबरा के रहने वाले एक युवक ने एसपी से अपनी पत्नी की मौत की जांच की गुहार लगाई है.
जानकारी के अनुसार रवि पुत्र गजराज आदिवासी निवासी डबरा ने बताया कि उसकी पत्नी सीमा पुत्री रामसेवक आदिवासी निवासी डबरा करीब 6 से 7 महीने से अपने दूर के जीजा अंतू आदिवासी पुत्र हल्के आदिवासी निवासी ग्राम थरखेड़ा थाना अमोला के पास रह रही थी. तभी रिश्तेदारों से जानकारी लगी कि उसकी पत्नी की मौत 28 मई 2024 को हो गई एवं उसका अंतिम संस्कार भी गांव के बाहर कर दिया गया. अंतिम संस्कार में दूर के जीजा के ही लोग शामिल हुए और गांव के बाहर जंगल में अंतिम संस्कार किया गया. युवक ने बताया कि उसकी मौसी की बात उसकी पत्नी से हुई थी लेकिन उसे कोई भी बीमारी नहीं थी. नाही उसे उसकी पत्नी की मौत की जानकारी दी गई नाही मायके वालों को इसकी जानकारी दी गई पूरा मामला संदिग्ध नजर आ रहा है. युवक ने बताया किया अगर पत्नी बीमार होती तो किसी डॉक्टर से तो इलाज कराया होता. ऐसी कई बातें पति ने एसपी से शिकायत करते हुए बताई. एसपी से पति ने अपनी पत्नी की मौत की जांच की मांग की है और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

जीजा के यहाँ रह रही पत्नी की आकस्मिक मौत, गाँव के बाहर जंगल में किया अंतिम संस्कार, पति और मायके बालों को नहीं दी जानकारी, मामला संदिग्ध / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment