शिवपुरी:जिले के कोलारस थाना की लुकवासा चौकी क्षेत्र के लुकवासा कस्बे में चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। परिवार के सदस्य घर के कमरे सहित गर्मी के चलते छत पर सो रहे थे। इसी दौरान रात के अंधेरे में चोरों ने घर के कमरे का ताला तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने अज्ञात चोर की खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया हैं।
राकेश परिहार ने बताया कि मैं और मेरी पत्नी रानी परिहार बच्चे खाना खाकर अपने कमरे में और मेरे पिता बालवीर, मां अंगूरी परिहार, बहन अंशु परिहार मकान के छत पर खड़िया डालकर सो गए थे। रात करीब एक बजे बकरियों के चिल्लाने की आवाज आई थी।
जब पत्नी ने उठकर देखा तो बगल वाले कमरे में रखा बक्सा खुला पड़ा था व उसमें रखा सामान बिखरा पडा था। जब बक्से में रखा सामान देखा तो बक्से में रखीं मेरी मां की दो जोड़ी चांदी की पायल, तीन जोड़ी चांदी की करधोनी, एक जोड़ी सोने के वाला व सोने का मंगलसूत्र व 40 हजार रुपए नगदी रुपए चोरी हो चुके थे। चोर छत पर चढ़ा फिर सीढ़ियों के जरिए उतरकर कमरे तक पहुंचा होगा। इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कमरे का ताला तोड़ लाखों की चोरी: कमरे और छत पर सोता रहा परिवार, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फसल निकालते समय परिवार पर हमला, मारपीट व लूट का आरोप; कार्रवाई न होने से पीड़ित ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शादी का झांसा देकर शोषण, दहेज की मांग और गर्भपात का आरोप; पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- पेड़ से गिरने से युवक की मौत, चितारा के खेत में हुआ हादसा / Shivpuri News
- NH-46 बरखेड़ा पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत / Shivpuri News
- बोरवेल में करंट लगने से युवक की मौत, सींगाखेड़ी गांव में शोक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment