Press "Enter" to skip to content

नींद के झोंके में छत से गिरा युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के घुरैया राजापुर गांव में बीती रात एक युवक नींद के झोंके में घर की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए खनियांधाना अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार वती आदिवासी निवासी घुरैया राजापुर थाना खनियांधाना ने बताया कि उसका लड़का संतोष मंगलवार की रात घर की छत पर सो रहा था तभी अचानक बारिश होने लगी।जैसे ही संतोष छत से नीचे उतर रहा था तभी नींद के झोंके में होने से छत से गिर गया।उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!