शिवपुरी के बदरवास थाना क्षेत्र के अटलपुर गांव के पास सूरत से कानपुर जा रही पैसेंजर स्लीपर कोच बस के आगे कार लगाकर बस में तोड़फोड़ कर दी। मामला सुबह करीब 4 बजे का है। अधिकांश यात्री सो रहे थे। एकाएक बस में हुई तोड़फोड़ के साथ बस स्टाफ के साथ हुई मारपीट से यात्री डर गए। शिकायत के बाद बदरवास पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज लिया है।
शताब्दी बस (UP78CT5750) के कंडक्टर नरेन्द्र सिंह पुत्र रामसुमरनसिंह चौहान निवासी कानपुर ने बताया कि बस सूरत से कानपुर के बीच चलती है। दो महीने पहले बस गुना जिले के म्याना के पास गुरुकुल भदौरिया होटल पर चाय-नास्ता के लिए रुकती थी। लेकिन बस संचालक के मना करने के बाद बस को गुरुकुल भदौरिया होटल पर रोकना बंद कर दिया था। इसी बात से होटल संचालक नाराज था।
कंडक्टर नरेन्द्रसिंह ने बताया कि रविवार-सोमवार की दरमियानी रात वह सूरत से कानपुर लौट रही थी। बस को ड्राइवर समीर खान चला रहा था। तभी बदरवास थाना क्षेत्र के अटलपुर गांव के पास एक कार ने बस के आगे कार लगाकर रोक लिया था। कार से चार लोग उतरे। उन्होंने लोहे की रोड से बस के कांच फोड़ दिए। विरोध करने पर मेरे साथ भी मारपीट हुई। इसके बाद तोड़फोड़ करने वाले मौके से फरार हो गए। एकाएक हुई तोड़फोड़ को देख बस की सवारी डर गई।
कार सवार होकर आए हमलावर गुरुकुल भदौरिया होटल के संचालक राजू भदौरिया और सोनू भदौरिया आशु और सलमान थे। चारों लोग बस को उनके होटल पर न रोकने से खफा थे। इसकी शिकायत बदरवास थाने में दर्ज कराई गई है। बदरवास पुलिस ने शिकायत के बाद म्याना के रहने बाले राजू भदौरिया, सोनू भदौरिया, आशु और सलमान के खिलाफ आईपीसी की धारा 341,294,323,427,506,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

होटल पर बस नहीं रोकने से खफा संचालक ने ओवरटेक कर बस को रोका, कांच फोड़े, कंडक्टर को पीटा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment