Press "Enter" to skip to content

गेहूं भरने फट्टी सीने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुई मारपीट, पत्नी ने कीटनाशक पीकर की खुदकुशी की कोशिश / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ख्यादाकला गांव में एक महिला द्वारा खुदकुशी की कोशिश का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में गेहूं भरने के लिए फट्टी सीने को लेकर झगड़ा हो गया।जिसके बाद पति-पत्नी के बीच आपस में मारपीट हो गई। पति द्वारा की गई मारपीट से आहत होकर पत्नी ने गुस्से में आकर जहरीले कीटनाशक का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। महिला को पहले निजी अस्पताल उसके बाद जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार क्रांति पत्नी बालवीर जाटव निवासी ख्वादा कला थाना सिरसौद ने रविवार की देर शाम पति से झगड़ा के बाद कीटनाशक का सेवन कर लिया। पति बालवीर ने बताया कि उसने पत्नी क्रांति से गेहूं भरने के लिए फट्टी सीने को कहा जिस पर क्रांति ने फट्टी सीने से मना कर दिया। तो उसने एक लोटा पानी क्रांति पर डाल दिया जिसके बाद गुस्साई पत्नी ने लोटा फेंक कर उसके सिर पर मार दिया। आपस में मारपीट के बाद पत्नी ने भागकर घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।उसे पहले निजी उसके बाद जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!