Press "Enter" to skip to content

भतीजों ने की विधवा चाची से अश्लील छेड़छाड़ और मारपीट बचाने आए पीड़िता के भाई को जेठ ने पीटा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के गुरावल गांव में एक विधवा महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि पति की मौत के बाद जमीन जायदाद में हिस्सा बांट को लेकर जेठ और उसके लड़कों द्वारा उसे और उसके 2 मासूम बच्चों को प्रताड़ित किया जा रहा है। बीते रोज
1 जून 2024 को भतीजों लाखन धाकड़ और सूरज धाकड़ द्वारा बदनियतीपूर्वक उसके साथ छेड़खानी के साथ मारपीट की गई इस दौरान भतीजों के साथ जेठ ने भी उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान उसे बचाने आए उसके भाई नीलेश धाकड़ के साथ भी तीनों लोगों द्वारा बेरहमी से मारपीट की गई। महिला ने बताया कि घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना सुभाषपुरा में दर्ज कराई गई लेकिन पुलिस ने कहे अनुसार रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस ने मामले में एनसीआर दर्ज कर उसे थाने से चलता कर दिया।
पीड़िता ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर एसपी से मामले में आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज किए जाने की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!