Press "Enter" to skip to content

करैरा ग़ल्ला मंडी के पीछे से स्मैक बेच रहे बहादुर रावत को गिरफ्तार सहित 10 ग्राम स्मैक  इलेक्ट्रोनिक तौल कांटा जप्त / Shivpuri News

शिवपुरी: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही, थाना करैरा पुलिस द्वारा स्मैक 10 ग्राम एवं एक इलेक्ट्रोनिक तौल कांटा कुल माल मशरूका 02 लाख 05 हजार रूपये के सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया.

करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया की सूचना मिली कि एक व्यक्ति गल्ला मंडी करैरा के पीछे स्मैक बेच रहा है. सूचना पर गल्ला मंडी के पीछे पहुचे तो वहां मुखबिर द्वारा बताए हुलिया का एक व्यक्ति बैठा दिखा जो पुलिस को आता देख भागने लगा जिसे हमराही बल की मदद से घेर कर पकड़ा उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम बहादुर रावत पुत्र होतम सिंह रावत उम्र 25 वर्ष नि. ग्राम बांसगढ हाल गल्ला मंडी के पास करैरा थाना करैरा जिला शिवपुरी का होना बताया. आरोपी बहादुर रावत की जामा तलाशी ली गई तो उसके पेन्ट की दाहिनी जेब से एक पारदर्शी पन्नी जिसमें 10 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक कीमती 02 लाख रुपये एंव पेन्ट की जेब से एक इलेक्ट्रोनिक तौल कांटा कीमती 05 हजार रुपये का बरामद कर विधिवत जप्त किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी बहादुर सिंह रावत के विरूद्ध अप.क्र. 394/24 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया. आरोपी से स्मैक सप्लायर के संबध मे विस्तृत पूछताछ की जा रही है. आरोपी बहादुर सिंह रावत का आपराधिक रिकार्ड निम्न है.
बरामद माल:  01. 10 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक कीमती 02 लाख रुपए 02. एक इलेक्ट्रोनिक तौल कांटा कीमती 05 हजार रुपए कुल माल मशरूका 02 लाख 05 हजार रूपए.
इनकी रही सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी करैरा निरी0 श्री सुरेश शर्मा, उनि केपी शर्मा, प्र0आर0 258 राजेन्द्र यादव, आर0 319 चन्द्रशेखर मीना, आर0 1073 अनूप कुमार, आर0 688 आलौक जैन, आर0 732 संजीव श्रीवास्तव की अहम भूमिका रहीं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!