अमित श्रीवास्तव श्योपुर: खबर श्योपुर से है जहां लगभग 3 माह पूर्व नवागत कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ पदस्थ हो चुके हैं. मगर ट्रांसफर होकर जा चुके निर्वतमान कलेक्टर संजय कुमार का नाम आज भी कराहल विकासखंड के कई सरकारी भवनों की दीवारों पर लिखा हुआ है.
आपको बता दें की यह नवाचार श्योपुर के पूर्व कलेक्टर संजय कुमार ने इस उद्देश्य से किया था की जिलेभर में किसी भी सरकारी दफ्तर पर यदि किसी हितग्राही के काम करने के एवज में कोई कर्मचारी पैसे मांगे या उसका काम नही करे या उससे चक्कर कटवाए तो दीवार पर लिखे कलेक्टर के नंबर पर शिकायत कर सके. जिससे संबंधित पर कार्यवाही हो सके.
मगर अब कलेक्टर बदल जाने के बाद भी दफ्तर के जिम्मेदारों ने नए कलेक्टर लोकेश जांगिड़ का नाम दीवार पर नहीं लिखा है और न ही पूर्व कलेक्टर संजय कुमार का नाम दीवार से हटाया है. कई ग्रामीण तो आज भी श्योपुर जिले के कलेक्टर संजय कुमार को ही समझते हैं उन्हे पता ही भी है की लोकेश जांगिड़ अब श्योपुर कलेक्टर हैं.
जब हमारे रिपोर्टर द्वारा इस संबंध में पूर्व कलेक्टर संजय कुमार से बात की तो उन्होंने बताया की यह तो लापरवाही है इतने महीने हो गए मेरे ट्रांसफर को अभी तक तो मेरी जगह नए कलेक्टर का नाम दीवारों पर लिख जाना चाहिए था.
क्या स्थानीय प्रशासन भी यही चाहता है की इन दीवारों पर नए कलेक्टर का नाम ही न लिखा जाए जिससे की कई आमजन कलेक्टर का नाम ही न जान सकें.
वहीं जब इस संबंध में जिला पंचायत सीईओ अतेंद्र सिंह गुर्जर से बात की तो उन्होंने कहा की में आज ही सभी ग्राम पंचायतों से पूर्व कलेक्टर का नाम हटवा देता हू.







Be First to Comment