Press "Enter" to skip to content

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के इंदरगढ़ गांव में संदिग्ध हालात में एक नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने सूचना पर से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार माया पत्नी अरुण मोंगिया उम्र 20 वर्ष निवासी इंदरगढ़ की 1 जून शनिवार की देर शाम इलाज के दौरान सतनवाड़ा अस्पताल में मौत हो गई। माया मोंगिया का मायका और ससुराल इंदरगढ़ में ही है माया मोगिया की 2 साल पहले अरुण मोगिया से शादी हुई थी। माया को पिछले 10-12 दिन से बुखार आ रहा था। पति ने बताया कि उसने पत्नी का इलाज शिवपुरी में कराया लेकिन उसकी पत्नी की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। शनिवार को अचानक उसकी पत्नी की तबीयत खराब हुई तो वह उसे लेकर सतनवाड़ा अस्पताल पहुंचा यहां कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टर ने महिला की मौत को संदिग्ध मानते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शिवपुरी भेज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!