Press "Enter" to skip to content

झाड़ियों में घायल मिले गब्बर कुशवाह की इलाज के दौरान मौत, शव थाने के सामने रख किया प्रदर्शन / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के नरवर कस्बे में विद्युत मंडल कैंपस की झाड़ियों में घायल अवस्था में मिले युवक की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई।जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों ने शनिवार को शव के साथ नरवर थाने पर प्रदर्शन कर चक्का जाम लगा दिया।परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या की गई है। पुलिस मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाल कर तुरंत मामले की जांच-पड़ताल कर हत्यारों का पता लगाए।
2 दिन पहले बिना बताए घर से गायब हो गया था युवक:
जानकारी के अनुसार गब्बर सिंह पुत्र राम सिंह कुशवाह उम्र 32 साल निवासी खारा कुआं निजामपुर पुलिस चौकी मगरौनी 30 मई की दोपहर बिना बताए घर से लापता हो गया था। परिजनों ने सब जगह तलाश किया लेकिन गब्बर का कहीं कोई सुराग नहीं मिला जिसके बाद 31 म‌ई 2024 को परिजनों ने पुलिस चौकी मगरौनी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी दौरान गब्बर
कुशवाह नरवर थाना पुलिस को विद्युत मंडल कैंपस की झाड़ियों में घायल अवस्था में पड़ा मिला जिसे इलाज के लिए पहले शिवपुरी उसके बाद ग्वालियर ले जाया गया जहां आज गब्बर कुशवाह ने इलाज के दौरान दम तोड दिया। गब्बर की मौत के बाद परिजनों ने थाने के सामने शव रख कर चक्का जाम लगा दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!