शिवपुरी: भितरवार न्यायालय में पदस्थ बाबू ने शिवपुरी के कोलारस में अपने साले की पत्नी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 35 वर्षीय पीड़िता की शिकायत के बाद शिवपुरी पुलिस ने शुक्रवार शाम भितरवार न्यायालय के बाहर से आरोपी बाबू को उस वक्त पकड़ा, जब वह अपनी ड्यूटी खत्म कर कोर्ट से बाहर आ रहा था। वहां से पुलिस बाबू को कार में बैठाकर शिवपुरी पहुंची। जहां उसे कस्टडी में रखा हुआ है।
जानकारी की मुताबिक, 30 मई को कोलारस थाना क्षेत्र में अपने मायके रह रही एक महिला ने महिला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया था कि उसकी शादी 2016 में डबरा के रहने वाले युवक से हुई थी। पति ने भितरवार न्यायालय में पदस्थ नंदेऊ गिरजा शंकर भार्गव के साथ नशा करना शुरू कर दिया था। इसके बाद घरेलू हिंसा होने लगी थी। शादी के कुछ समय बाद से ही वह मारपीट से तंग आकर अपने मायके कोलारस में रहने लगी थी। फरवरी 2023 में पति से तलाक भी हो गया था।
पीड़िता ने बताया कि 26 मई 2024 को उसके मायके वाले इंदौर में रह रहे भाई के यहां गए थे। वह घर अकेली थी। इसी दौरान रात 11 बजे उसका नंदेऊ गिरजा शंकर भार्गव घर आया था। वह उसके पति से राजीनामा कराने की बात कहने लगा। जब उसने पति से तलाक हो जाने की बात बताई तो नंदेऊ ने पहले तो अपने पति के साथ रहने के लिए कहा। इसके बाद जबरन मेरे साथ रेप किया।

न्यायालय में पदस्थ बाबू ने साले की पत्नी से किया रेप, बाबू की गिरफ्तारी का विडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment