Press "Enter" to skip to content

रेलवे पटरी पर कटे हाल में मिली लाश: अज्ञात मृतक की पहचान में जुटी देहात थाना पुलिस / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र के खोंकर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात लाश मिली है। युवक की मौत ट्रैन से कटकर हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर देहात थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए है।

जानाकरी के मुताबिक़ खोंकर गांव के पास ट्रैन से कटकर किसी व्यक्ति की मौत की सूचना कोलारस रेलवे स्टेशन  मास्टर को मिली थी। इसके बाद खोकर गांव के पास रेलवे लाइन पर ड्यूटी पर तैनात चाबी मैन ने शव होने की पुस्टि के बाद देहात थाना को दी थी। सूचना के बाद देहात थाना पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हाउस रखवा दिया था। ट्रैन से कटकर शव छत बिछिप्त हो चुका है। देहात थाना प्रभारी जितेंद्र मावई ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। शिनाख्त के बाद एक्सीडेंट या फिर सुसाइड के बारे में पता लग सकेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!