शिवपुरी में आज शुक्रवार को भीषण गर्मी पड़ी है। आज यानी शुक्रवार को गर्मीं ने शिवपुरी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। आज शुक्रवार को शिवपुरी का दिन का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। 47 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ आज शिवपुरी छतरपुर के साथ मध्यप्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा है। आज छतरपुर का तापमान 47.1 डिग्री रहा था। बता दें कि आज जिला दिन भर भयंकर लू की चपेट में रहा।
जिले में कोचिंग संस्थान ऑनलाइन संचालित होंगे
शिवपुरी में भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा जिले में संचालित कोचिंग संस्थान के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत आवश्यक आदेश जारी किया है। जिसके तहत जिले में समस्त कोचिंग संस्थान ऑनलाइन या सुबह 6 से 11 बजे तक ही संचालित हो सकेंगे।
बता दें कि जिले में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के लिए विभिन्न कोचिंग संस्थान संचालित है, जिनमें 06 बजे से कोचिंग क्लासेस प्रारंभ होकर रात तक जारी रहते हैं। कुछ दिनों से शिवपुरी जिले का तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा है तथा हीट वेब का प्रकोप जारी है।
बढ़ते तापमान में छात्र-छात्राओं के दोपहर में कोचिंग के लिए आवागमन पर उन्हें लू-लगने, त्वचा से जुड़े बीमारियों के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पढ़ने की संभावना है। इसलिए निर्देश जारी किए गए हैं। जिले में संचालित समस्त कोचिंग कार्य ऑनलाइन क्लासेस के माध्यम से ही कराया जाए।
ऑनलाइन क्लासेस प्रारंभ किये जाने के लिए पृथक से किसी भी प्रकार की अनुमति लेना आवश्यक नहीं है। ऐसे छात्र-छात्रा जिन्हें पढ़ाई के लिए कोचिंग क्लासेस में उपस्थित होना अति आवश्यक है, उनके लिये कोचिंग क्लासेस सत्र सुबह 06 बजे से 11 बजे के मध्य ही संचालित किए जा सकेंगे। सभी कोचिंग संचालक अथवा मालिक इस बारे में छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से विचार विमर्श करते हुए ऑनलाइन क्लासेस प्रारंभ करने की प्रक्रिया व अन्य व्यवस्थाएं करना सुनिश्चित करें।
सभी कोचिंग संस्थान 1 जून से आदेश का पालन करना सुनिश्चित करें। यह आदेश 15 जून तक प्रभावशील होगा तथा यह अवधि आगे गर्मी में तापमान को दृष्टिगत रखते हुये बढ़ाई जा सकेगी।5 जून तक जिले के सभी आंगनवाडी केंद्रों का संचालन तत्काल प्रभाव से स्थगित-शिवपुरी कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने जिले में प्रचंड गर्मी व लू के प्रकोप को देखते हुए 5 जून तक जिले के समस्त 2442 आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन तत्काल प्रभाव से स्थगित किया है।
आंगनवाडी केंद्र का संचालन स्थगित रहने की अवधि में पात्रता अनुसार नाश्ता व गर्म पका भोजन उपलब्ध नहीं कराए जाने की स्थिति में। इस अवधि में हितग्राहियों को टेक होम राशन की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाये। आंगनवाड़ी केन्द्र संचालन स्थगन की स्थिति में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, अंगनवाड़ी सहायिका केंद्र में उपस्थित रहकर अन्य नियमित काम और रिकार्ड संधारण, गृह भेंट संपादित करेंगी।

MP में सबसे गर्म रहा शिवपुरी: टेम्प्रेचर 47°C के पार पहुंचा, कोचिंग क्लासेज सुबह 6 से 11 बजे संचालित करने निर्देश / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>





Be First to Comment